नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Jharkhand Board Class 10th Result 2026, jac.jharkhand.gov.in: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से आज 23 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। आप अपना रिजल्ट आसानी से नीचे दिए गए लिंक पर सिर्फ एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। jac 10th result 2026 live updates कैसा रहा जैक 10वीं रिजल्ट 2026 ? झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें इस वर्ष कुल 95.2...