नई दिल्ली, जुलाई 30 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) के चार प्रोफेसरों को प्रतिष्ठित जे.सी. बोस ग्रांट (J.C. Bose Grant) के लिए चुना गया है। यह देश के सक्रिय वैज्ञानिकों को दिए जाने वाले प्रमुख रिसर्च सम्मानों में से एक है। यह सम्मान उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने लंबे समय तक विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और जो आज भी अत्याधुनिक शोध कार्यों का नेतृत्व कर रहे हों। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) की सिफारिश के बाद प्रो. एम. रविकांत, प्रो. दीपांकर चौधरी, प्रो. रुचि आनंद और प्रो. देबब्रत मैती का इस सम्मान के लिए चयन किया गया। IIT Bombay ने भी चारों प्रोफेसरों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। चलिए जानते हैं कि इन प्रोफेसर्स की उपलब्धियां क्या-क्या है और जे.सी. बोस ग्रांट के बारे...