नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अगर आप असेसमेंट इयर 2026-27 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं और ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाता है या उसके पास उस नंबर का एक्सेस नहीं रहता। अच्छी बात यह है कि आयकर विभाग ने ऐसे मामलों के लिए भी पासवर्ड रीसेट करने के कई विकल्प दिए हैं। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं। अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तब भी आप अपने ई-फाइलिंग अकाउंट का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए इनकम टैक्स विभाग ने Digital Signature Certificate (DSC) और Net Banking जैसे विकल्प दिए हैं। इन तरीकों की मदद से बिना मोबाइल OTP के भी अकाउंट का एक्सेस वापस लिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- घर बैठे बनवाएं 5 साल...