नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Income Tax Return 2026: अगर अभी तक आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आईटीआर फाइल करने के लिए सिर्फ इनकम टैक्स पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। फोनपे (PhonePe) और जियो फाइनेंस ने अपने ऐप में ही ITR फाइलिंग की सर्विस शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 24 रुपये रखी गई है। यानी, आप सिर्फ 24 रुपये के खर्च में अपनी आईटीआर फाइल कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर टैक्स एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।31 जुलाई है रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई की ITR फाइलिंग डेडलाइन से पहले फिनटेक कंपनियां फोनपे और जियो फाइनेंस टैक्सपेयर्स के लिए नई सर्विस शुरू की है। दोनों कंपनियों ने टैक्सबडी (TaxBuddy) के साथ पार्टनरशीप कर अपने ऐप के अंदर ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल ...