ITR भरते समय 2026 में न करें ये 7 बड़ी गलतियां, वरना रिफंड आने में होगी देरी, नोटिस के भी खतरे
नई दिल्ली, जून 4 -- ITR Filing 2026: हर साल की तरह इस बार भी करोड़ों लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की तैयारी में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फॉर्म चुनने से लेकर बैंक डिटेल भरने तक की छोटी-छोटी चूक आपका रिफंड अटका सकती है, नोटिस आने की वजह बन सकती है या रिटर्न ही खारिज हो सकता है? अब आयकर विभाग पूरी तरह ऑटोमेटेड सिस्टम पर काम करता है। आपके रिटर्न का मिलान AIS , फॉर्म 26AS, TDS रिकॉर्ड और बैंक खाते की जानकारी से अपने आप होता है। इसलिए अब पहले से कहीं ज्यादा सटीकता जरूरी है।रिटर्न भरते वक्त 2026 में न करें ये 7 गलतियां1. गलत ITR फॉर्म का चुनाव करना यह सबसे आम और बड़ी गलती है। गलत फॉर्म भरने पर रिटर्न को डिफेक्टिव मानकर नोटिस भेज दिया जाता है और प्रोसेसिंग रुक जाती है। अगर आपने शेयर या म्यूचुअल फंड से कैपिटल गेन कमाया है तो ITR-1 न भरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.