नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- सरकार द्वारा सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने के बाद अब इसका सीधा असर कंपनियों की बिक्री और शेयरों पर दिखने लगा है। देश की बड़ी कंपनी ITC लिमिटेड (ITC Ltd) और गॉडफ्रे फिलिप इंडिया (Godfrey Phillips India) जैसी कंपनियों ने कीमतें बढ़ाकर टैक्स का बोझ कम करने की कोशिश की, लेकिन इसका उल्टा असर डिमांड पर पड़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च में सिगरेट की बिक्री करीब 5% तक गिर गई और अप्रैल में यह गिरावट और बढ़ने के संकेत हैं। कीमतों में Rs.22 से Rs.55 तक प्रति पैक की बढ़ोतरी ने ग्राहकों की खरीदारी को ज्यादा प्रभावित किया है, जिससे वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- Rs.3350 पर पहुंच सकता टीसीएस के शेयर का भाव, इस ब्रोक्रेज फर्म ने कहा-खरीदोशेयर बाजार पर बड़ा असर शेयर बाजार में भी इसका असर साफ दिख रहा है।...