ITC ने बढ़ाए सिगरेट के दाम, शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- ITC Share price: ITC लिमिटेड ने कुछ खास सिगरेट ब्रांड की कीमतें एक बार फिर से बढ़ा दी हैं। इस खबर के बीच बुधवार को ITC लिमिटेड के शेयर में उछाल आया और यह करीब 3 पर्सेंट उछाल के साथ 265 रुपये के स्तर पर आ गया। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज ने भी अपने अनुमान लगाए हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।सिगरेट की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी एनडीटीवी प्रॉफिट की खबर के मुताबिक सिगरेट ब्रांड 'क्लासिक कनेक्ट' और 'गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार' की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में बढ़ोतरी हुई है। क्लासिक कनेक्ट के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत अब 428 रुपये हो गई है, जो पहले 390 रुपये थी। यह करीब 10% की बढ़ोतरी है। वहीं, गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार के 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत 79 रुपये से बढ़ाकर 89 रुपये कर दी गई है, जो 12% से ज्यादा की बढ़ोतरी है। बता दें कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.