नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- भारतीय शेयर बाजार में IT शेयरों ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। Nifty IT इंडेक्स 4.87% उछलकर 30,330 के स्तर पर पहुंच गया। इंडेक्स में शामिल ज्यादातर प्रमुख शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। एचसीएल टेक, एलएंडटी टेक्नोलॉजी और एम्फेसिस जैसे शेयरों में 6% से ज्यादा की तेजी है, जबकि इन्फोसिस, TCS और टेक महिंद्रा करीब 5% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।अमेरिका में क्या हुआ कि उछलने लगे IT शेयर आईटी स्टॉक्स में आज उछाल की बड़ी वजह अमेरिका में कारोबार करने वाले भारतीय IT कंपनियों के ADR में सोमवार को आई तेज बढ़त है। अमेरिकी बाजार में इन्फोसिस के ADR करीब 6% चढ़े, जबकि विप्रो के ADR में करीब 1% की तेजी रही।आइए जानते हैं सुबह के सत्र में किस IT शेयर में कितनी तेजी रही. HCL Technologies: HCL Tech इस लिस्ट में सबसे ज्यादा तेजी वाले...