नई दिल्ली, जुलाई 22 -- ISRO Internship 2026: अगर आप भी आसमान से परे सितारों और ग्रहों की दुनिया को करीब से समझना चाहते हैं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के साथ काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए यह बेहद खास और शानदार खबर है। इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने विद्यार्थियों के लिए ISRO Internship 2026 का शानदार अवसर प्रदान किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अनुभव प्रदान करना है।कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और योग्यता इसरो इंटर्नशिप के लिए केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं। इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई (BE), बीटेक (B.Tech), एमई (ME), एमटेक (M.Tech), बीएससी या एमएससी (फि...