नई दिल्ली, अगस्त 29 -- अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में साइंटिस्ट और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इसरो ने साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी'पदों पर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस विषयों में कुल 176 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। ये सभी पद ग्रुप 'A' श्रेणी के हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थ...