नई दिल्ली, अगस्त 23 -- अगर आप यूपीएससी, पीसीएस जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और लगातार इसमें असफलता का सामना कर रहे हैं, तो आपको प्रिया मीणा की कहानी जरूर जान लेनी चाहिए। वो एक आईआरएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और कई प्रयासों में मिली असफलता के बावजूद हार नहीं मानी और आखिरकार उन्होंने UPSC को शानदार तरीके से क्रैक किया और IRS (इनकम टैक्स) सर्विस में जगह बना ली। यूपीएससी की तैयारी से पहले उनके पास अच्छी कॉर्पोरेट की जॉब थी। क्योंकि आईआईटी से उन्होंने पढ़ाई की थी। लेकिन सब कुछ छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उनको यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि 5 बार यूपीएससी में फेल होने के बाद मिली। चलिए जानते हैं कि कौन हैं प्रिया मीणा और उन्होंने कैसे छठवें अटेम्प्ट में यूपीएससी क्रैक किया।कौन हैं प्रिया मीणा प्रिया मीण...