दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि आरोपी फिंगरप्रिंट से लॉकर खोलने के लिए पीड़िता को चौथी से तीसरी मंजिल तक घसीटता ले गया था।सीढ़ियों के नीचे आधे घंटे छिपा रहा पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती के माता-पिता के जिम जाने से पहले ही राहुल घर के पास आ गया था। वह घर के पास सीढ़ियों के नीचे आधा घंटे तक छिपा रहा। युवती के माता-पिता के जाने के बाद वह घर में घुसा और सीधा युवती के कमरे में पहुुंचा। उसने लॉकर की चाबी मांगी। युवती ने मना किया तो रॉड से ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में ही वह युवती को नीचे की मंजिल पर ले गया और लॉकर खोलने के लिए पीड़िता की अंगुली का इस्तेमाल करने की...