नई दिल्ली, जुलाई 17 -- दिल्ली की अमर कॉलोनी में लगभग तीन महीने पहले हुए हाई प्रोफाइल रेप केस के सिलसिले में पुलिस ने 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पूरे शहर को झकझोर कर रख देने वाली इस वारदात के दौरान UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ रेप, हत्या व लूट को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल को ईस्ट ऑफ कैलाश के कैलाश हिल्स इलाके में हुई थी। पीड़ित युवती की पहचान इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी की बेटी के रूप में हुई थी, जो कि UPSC की तैयारी कर रही थी। आरोपी युवक ने घर में घुसकर ना केवल उसके रेप किया था बल्कि उसकी हत्या करने के बाद लूटपाट भी की थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को 23 साल के राहुल कुमार मीणा ने अंजाम दिया था। CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान...