नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह वारदात के बाद जिस होटल में ठहरा था, वहां उसने कोई पहचान पत्र नहीं दिया था। उसने कमरा लेने के लिए वहां मौजूद स्टाफ को पांच सौ रुपये दिए थे। ऐसे में अब पुलिस होटल के स्टाफ पर कार्रवाई करेगी। पुलिस आरोपी के बयानों की पुष्टि के लिए होटल, टैक्सी और ऑटो चालक के बयान भी दर्ज कर रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी के साथियों से पूछताछ के दौरान उसका सामना करवाया। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवती का मोबाइल भी बरामद कर लिया।आईडी नहीं होने पर ज्यादा रकम दी आरोपी ने पूछताछ में बताया जब वह होटल में कमरा लेने के लिए पहुंचा तो...