नई दिल्ली, मार्च 8 -- अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर लगातार हमला कर रहे हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले यूएस नेवी द्वारा डुबोए गए ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक डेना पर तैनात एक ईरानी नौसैनिक ने हमले से ठीक पहले अपने पिता को फोन करके बताया था कि यूएस नेवी जहाज को डुबोने की चेतावनी दे रही है, अभी तक दो बार चेतावनी मिल चुकी है। वह लगातार नाविकों को जहाज छोड़ने और अपनी जान बचाने के लिए कह रहे हैं। अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा टॉरपीडो से किए गए हमले में जहाज के साथ डूबे नौसैनिक के परिवार ने बताया कि चेतावनी मिलने के बाद भी जहाज के कमांडर ने क्रू को जहाज खाली करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। क्रू के कुछ सदस्य लगातार कमांडर से इस चेतावनी को गंभीरता से लेने के लिए कहते रहे, लेकिन कमांडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.