नई दिल्ली, मार्च 7 -- ईरान और अमेरिका-इजरायल के युद्ध ने पूरी दुनिया को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत की समुद्री सीमा से कुछ मील दूर हिंद महासागर में ईरानी जहाज IRIS Dena को अमेरिकी पनडुब्बी ने डुबो दिया था। वर्तमान में एक और ईरानी जहाज IRIS Lavan इस समय कोच्चि में खड़ा हुआ है। इस बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य पर अब विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरानी जहाज IRIS Lavan को मानवीय आधार पर कोच्चि में रुकने की अनुमति दी गई है। वहीं, IRIS Dena के डूबने पर उन्होंने कहा कि हमें हिंद महासागर की वास्तविकता को समझना चाहिए। यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध पर EU के मंत्री ने खोली अमेरिका की पोल, कहा- US स्थिति में नहीं कि. रायसीना डायलॉग्स में कोच्चि में ठहरे ईरानी जहाज को लेकर अपनी बात को रखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कह...