नई दिल्ली, फरवरी 2 -- ईरान और यूरोपीय संघ के बीच कूटनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान ने अपनी अर्धसैनिक सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित करने के यूरोपीय संघ (EU) के फैसले के विरोध में सभी EU राजदूतों को तलब किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान को हाल के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर कथित हिंसक कार्रवाई और सामूहिक फांसी के मामलों के कारण अमेरिका से संभावित सैन्य कार्रवाई का खतरा झेलना पड़ रहा है। अमेरिकी सेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और कई मिसाइल विध्वंसक जहाजों को पश्चिम एशिया में तैनात कर दिया है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सैन्य बल प्रयोग का फैसला लेंगे या नहीं, क्योंकि क्षेत्रीय देश पश्चिम एशिया में एक और नए युद्ध को रोकने के लिए कूटनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.