नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- भारतीय बीमा नियामक IRDAI ने बीमा वितरण की कमाई के पूरे ढांचे में बड़े बदलाव का प्रस्ताव क्या दिया, बड़ी-बड़ी बीमा कंपनियों के शेयर जमीन पर आ गए। IRDAI के प्रस्तावों की सबसे अधिक मार PB Fintech के अलावा एक और स्मॉलकैप शेयर झेल रहा है। 24 सितंबर को 20% के लोअर सर्किट पर फिसलने के बाद 25 सितंबर को Turtlemint के शेयर में एक और 20% की गिरावट आई। इस तरह दो दिन की कुल गिरावट 38% हो गई। Turtlemint एक इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म है। यह डिजिटल टूल्स की मदद से बीमा कंपनियों, लोकल फाइनेंशियल एडवाइजर और ग्राहकों को आपस में जोड़ता है।पीबी फिनटेक और Turtlemint पर दबाव क्यों? पीबी फिनटेक और टर्टिलमिंट के शेयरों पर जमकर बिकवाली शुरू हो गई है, क्योंकि यह प्रस्ताव IRDAI के 'Recalibrating Economics of Insurance Distribution' नाम के एडवाइजर...