नई दिल्ली, जुलाई 16 -- IRCTC Old vs New Website: IRCTC ने यात्रियों के लिए अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। अब नए पोर्टल से ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। लंबे समय से यात्रियों की शिकायत थी कि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट स्लो हो जाती है, खासकर Tatkal बुकिंग के समय भारी ट्रैफिक के कारण दिक्कतें आती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने अपने पोर्टल को नए डिजाइन और बेहतर तकनीक के साथ अपडेट किया है। नई IRCTC वेबसाइट और अपग्रेडेड सिस्टम की मदद से अब प्लेटफॉर्म की क्षमता काफी बढ़ा दी गई है। रेलवे के अनुसार, नया सिस्टम एक मिनट में लगभग 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख से ज्यादा पूछताछ (enquiries) प्रति मिनट संभालने में सक्षम है। IRCTC की पुरानी और नई वेबसाइट में क्या अंतर है?1. नया और साफ-सुथरा इंटरफेस नई...