नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने और एक साथ लाखों लोगों के टिकट बुक करने से होने वाली परेशानी कम हो सकती है। भारतीय रेलवे ने अपने करीब 40 साल पुराने Passenger Reservation System (PRS) को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। खास बात है कि अब तक 2200 से ज्यादा ट्रेनों को नए सिस्टम पर शिफ्ट किया जा चुका है। रेलवे के इस बदलाव से एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक की जा सकेंगी, जबकि पहले करीब 32 हजार टिकट प्रति मिनट बुक होती थी। इसका फायदा खासतौर पर उन लोगों को मिल सकता है, जो IRCTC से Tatkal या त्योहारों के समय ट्रेन टिकट बुक करते हैं। ऐसे समय में एक साथ बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। नए सिस्टम की मदद से रेलवे ज्यादा लोगों की बु...