पटना, अक्टूबर 3 -- रेलवे होटल टेंडर से संबंधित आईआरसीटीसी स्कैम के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली में शनिवार को हाजिर हुए। मामले के नौ आरोपियों को उनके खिलाफ गठित आरोप पढ़कर सुनाया जाना था। लेकिन, चार्ज फ्रेमिंग की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 अक्टूबर की तारीख तय किया है। 10 सितम्बर को इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चार्ज फ्रेमिंग की औपचारिक प्रक्रिया के लिए 3 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की थी। कोर्ट ने कहा था कि आरपियों के खिलाफ पर्याप्त सामग्री मौजूद हैं जिसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी। इसके तहत लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत...