नई दिल्ली, मई 28 -- IRCTC ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन शुरू की है, जो इंदौर चलकर नेपाल को जाएगी। इस नई भारत गौरव ट्रेन का रूट कुछ ऐसा है कि आपको नेपाल के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस के साथ ही भारत के भी ज्योतिर्लिगों के दर्शन का मौका मिलेगा। ये ट्रेन पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज के तहत चलाई जा रही है। पूरे 10 दिन की यात्रा पूरी तरह से एक टूर पैकेज है जिसमे आपको ट्रेन में सफर के साथ ही रहने, खाने और घूमने की सुविधा भी दी जाएगी। इस ट्रेन की जानकारी पूरी डिटेल में नीचे पढ़ें।भारत गौरव ट्रेन का रूट क्या होगा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नेपाल के फेमस जगहों पर लेकर जाएगी। जिसमे काठमांडू, पशुपतिनाथ, पोखरा, चितवन नेशनल पार्क और मनकामना मंदिर शामिल है। सबसे खास बात कि इस टूर पैकेज में मनकामना मंदिर तक जाने के लिए रोपवे को भी...