नई दिल्ली, मार्च 12 -- US-Israel-Iran War Updates: ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कुछ ही घंटे पहले युद्ध के जल्द खत्म होने की भविष्यवाणी करने वाले ट्रंप ने अब कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिकी सेना को ईरान में अपना काम पूरा करना होगा। केंटकी के हेब्रोन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने समर्थकों से पूछा, "हम जल्दी नहीं निकलना चाहते, है ना? हमें काम पूरा करना ही होगा।"ईरानी नौसेना और माइन-लेयर्स को किया तबाह: ट्रंप राष्ट्रपति ट्रंप ने विस्तार से बताया कि कैसे अमेरिकी सेना ने ईरान की सामरिक क्षमताओं को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने तेल की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए ईरान के उन जहाजों को नष्ट कर दिया है जो सम...