iQOO 16s में मिलेगा बिल्कुल नया कैमरा डिजाइन, लॉन्च से पहले सामने आया फर्स्ट लुक
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- चाइनीज स्मार्टफोन ब्रैंड iQOO अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही iQOO 16 सीरीज को नए मार्केट्स में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच iQOO 16s की पहली झलक सामने आई है। कंपनी के मलेशिया सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए टीजर में इस स्मार्टफोन का रियर डिजाइन देखने को मिला है। खास बात यह है कि फोन में नया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। iQOO Malaysia की ओर से शेयर किए गए टीजर में दो स्मार्टफोन दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक फोन iQOO 16 और दूसरा अपकमिंग iQOO 16s बताया जा रहा है। तस्वीर में iQOO 16s का बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। फोन में स्क्वायर शेप का कैमरा आइलैंड दिया गया है, जिसके कोने राउंड हैं। इसमें तीन कैमरा सेंसर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.