नई दिल्ली, जनवरी 27 -- iQOO ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R के लॉन्च की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर टीजर जारी कर फोन की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। iQOO 15R को भारत में Amazon के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जाएगा। iQOO 15R को कंपनी मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक iQOO 15R में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। iQOO 15R की लॉन्च डेट और सेल iQOO ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15R को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इससे पहले भी अपने कई स्मार्टफोन्स Amazon के जरिए बेच चुकी है, ज...