प्रमुख संवाददाता, अगस्त 14 -- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के अंकों के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले का एक और अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने 17 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला संबंधित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (एनएलटी) और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की मेरिट सूची की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा।बीटेक समेत इन कोर्स में मिलेगा मौका विश्वविद्यालय के अनुसार सीयूईटी मेरिट के आधार पर बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बीएससी, बीए-एलएलबी, बीपीटी, बीओटी, बीपीओ, बीएमएलएस, बीएएसएलपी, बीबीए और संबद्ध कार्यक्रम, पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए इंटीग्र...