नई दिल्ली, अगस्त 28 -- कुछ आईपीएस अधिकारी अपनी धाकड़ प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम विवेक राज सिंह का है। वो असम-मेघालय कैडर के साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। वो अपने शानदार कार्यों के अलावा फिटनेस से लिए भी काफी फेमस थे। क्योंकि कभी उनका वजन 138 किलो हुआ करता था, लेकिन उन्होंने मेहनत के दम पर वजन घटाया और फिर 80 किलो के आसपास हो गया है, जो एक बहुत बड़ी बात है। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।एनसीबी में मिली ये जिम्मेदारी बता दें कि विवेक राज सिंह को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में डिप्टी डायरेक्टर जनरल (DDG)के पद पर नियुक्त किया गया है। असम-मेघालय कैडर से कार्यमुक्त होने के बाद वह NCB कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। उन्‍होंने तीन अलग-अलग सर्विस कैडर...