IPS Transfer: रामपुर-ललितपुर के एसपी समेत 5 IPS के तबादले; यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल
लखनऊ, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रामपुर और ललितपुर के एसपी का तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह (आईपीएस-एसपीएस-2015) को अब पुलिस अधीक्षक, रामपुर नियुक्त किया गया है। वहीं गोपाल कृष्ण चौधरी (आईपीएस-आरआर-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से स्थानांतरित कर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. मुस्ताक (आईपीएस-आरआर-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। वहीं सोमेन्द्र मीना (आईपीएस-आरआर-2017), जो अब तक पुलिस अधीक्षक, रामपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.