नई दिल्ली, अगस्त 25 -- यूपीएएसी कई परीक्षाओं का आयोजन कराता है, जो देश की सबसे कठिन परीक्षाएं मानी जाती है। इनमें एनडीए, सीडीएस और सीएसई जैसी परीक्षा शामिल है। इन परीक्षाओं को क्रैक करने में उम्मीदवारों को कई प्रयास करने पड़ते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो पहली ही दफा में ना सिर्फ एग्जाम को क्रैक करते हैं, बल्कि टॉप भी कर जाते हैं। IPS अधिकारी सिमरन भारद्वाज उन्हीं टॉपर्स में से है, लेकिन उनकी कहानी थोड़ी अलग है। उन्होंने ना सिर्फर पहले प्रयास में UPSC CDS परीक्षा में टॉप किया, बल्कि सिविल सर्विस परीक्षा भी पहली बार क्रैक कर लिया और अपनी सीडीएस की सीट छोड़ दी। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस की स्टोरी के बारे में बताते हैं।कौन हैं सिमरन भारद्वाज आईपीएस सिमरन हरियाणा के एक गांव की रहने वाली हैं। वो एक आर्मी ब्रैकग्राउंड से आती हैं। उनके ...