नई दिल्ली, अगस्त 10 -- कहते हैं कि बिना मेहनत के सफलता पाना मुश्किल होता है। इसलिए बड़े सपनों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। यहां बहाने और शिकायतों की कोई जगह नहीं होती है। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, सफलता पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है। आईपीएस शरण कांबले की कहानी इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। दरअसल, महाराष्ट्र के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले शरण कांबले ने एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार यूपीएससी की परीक्षा क्रैक किया और वो आईपीएस बने। इतना ही नहीं यूपीएससी के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये सालाना की नौकरी तक छोड़ दी। हालांकि यहां तक पहुंचना कांबले के लिए आसान नहीं थी। क्योंकि वो एक गरीब परिवार से आते थे। उनके पिता मजदूर थे और मां सब्जी बेचने का काम करती थीं। इन सब के बीच कांबले ने अपनी अपनी मेहनत, लगन औ...