नई दिल्ली, अगस्त 18 -- IPS Shahnaz Ilyas Success Story: अगर लक्ष्य पाने के लिए दृढ़ संकल्प और खुद पर अटूट विश्वास हो, तो जीवन की कोई भी परिस्थिति आपके सपनों के आड़े नहीं आ सकती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है तमिलनाडु की रहने वाली शहनाज इलियास ने। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के कठिन दौर में न केवल पढ़ाई जारी रखी, बल्कि एक मासूम बच्ची को जन्म देने के बाद देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की और पूरे देश में 217वीं रैंक (AIR 217) हासिल करके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपना स्थान बनाया।5 साल की IT नौकरी छोड़ सिविल सेवा में कदम शहनाज इलियास शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई की और तुरंत एक आईटी (IT) कंपनी में क...