नई दिल्ली, अगस्त 2 -- भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही एक अधिकारी IPS सफीन हसन की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर देश के सबसे युवा IPS अधिकारियों में जगह बनाई। हालांकि, उनकी यह सफलता आसान नहीं थी। आर्थिक तंगी इतनी थी कि कभी स्कूल की फीस भरने तक के पैसे नहीं थे और माता-पिता को बेटे की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।आर्थिक तंगी में बीता बचपन सफीन हसन का जन्म जुलाई 1995 में गुजरात के पालनपुर के एक साधारण परिवार में हुआ। उनके माता-पिता ने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मीडिया रिपोर्ट्स की म...