नई दिल्ली, अगस्त 16 -- IPS Prahlad Meena Success Story: सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, बस मन में दृढ़ संकल्प और मेहनत करने की इच्छा होनी चाहिए। इस बात को सच साबित कर दिखाया है राजस्थान के दौसा जिले के एक छोटे से गांव में जन्मे प्रह्लाद मीणा ने। एक समय रेलवे में गैंगमैन के रूप में पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद आज भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक सम्मानित अधिकारी हैं। उनकी यह कहानी देश के लाखों उन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो संसाधनों की कमी या आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।अभावों से भरा बचपन और पढ़ाई का जज्बा प्रह्लाद मीणा का बचपन बेहद गरीबी और अभावों में बीता। उनके परिवार के पास केवल दो बीघा जमीन थी, जिससे जीवन यापन करना काफी कठिन था। बचपन में ही वे जानवर चराने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखते थे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद ...