नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- IPS Mohita Sharma UPSC Success Story: जीवन में जब एक या दो बार असफलता मिलती है, तो कई लोग निराश होकर अपने सपनों को बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन कुछ जुनूनी लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए हर हार केवल अगली बड़ी जीत की तैयारी होती है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और अद्भुत कहानी है आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा की। मोहिता ने न केवल यूपीएससी (UPSC) जैसी कठिन परीक्षा को पास कर अपने देश सेवा के सपने को पूरा किया, बल्कि टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में अपनी बुद्धिमत्ता का परचम लहराते हुए 1 करोड़ रुपये की भारी धनराशि भी जीती।शुरुआती जीवन और BTech तक की पढ़ाई का सफर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली और दिल्ली में पली-बढ़ी मोहिता शर्मा के पिता एक मारुति कंपनी में काम करते थे और मां गृहणी थीं। साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ता...