IPS Kashish Kalra: डीयू से ग्रेजुएशन, लगातार 2 बार यूपीएससी क्रैक कर बनीं IPS, अब कानपुर देहात में हुई तैनाती
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- यूपी सरकार ने राज्य में तैनात 12 प्रशिक्षु (ट्रेनी) आईपीएस अधिकारियों की अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें 2024 और 2025 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में एक नाम युवा आईपीएस अफसर कशिश कालरा का नाम भी शामिल है। 2025 बैच की आईपीएस अधिकारी कशिश कालरा की तैनाती कानपुर देहात में हुई है। इनकी सक्सेस स्टोरी काफी प्रेरणादायी है। यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को इन्होंने एक बार नहीं बल्कि लगातर दो बार क्रैक किया है और आईपीएस बनीं हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कशिश कालरा कौन हैं और यूपीएससी में उनकी कितनी रैंक आई थी।कौन हैं कशिश कालरा कशिश कालरा हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं। कशिश कालरा के पिता गुलशन कालरा फायर डिपार्टमेंट में ऑफिसर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.