नई दिल्ली, अगस्त 17 -- कहते हैं कि अगर आपके अंदर कुछ करने का जुनून और दृढ़ संकल्प हो, तो मंजिल पाने में आपको तनिक भी देर नहीं लगेगी। कुछ ऐसी ही कहानी है आईपीएस अधिकारी अनुराग आर्य की, जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की और 163वीं रैंक हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि जब वो यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि करीब 37 प्रतियोगी परीक्षाएं दी और करीब सभी में सफलता हासिल की थी। आज उनकी पहचान एक शानदार ऑफिसर के तौर पर है। जिन्होंने अपने कार्यकाल में एक से बढ़कर एक खूंखार अपराधियों को धूल चटाया है। यही वजह है कि अनुराग आर्य ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला पुलिस प्रमुखों की सूची में जगह बनाई है।बागपत के छपरौली गांव में जन्म अनुराग आर्य का जन्म 1987 में बागपत जिले के छपरौली गांव में ...