नई दिल्ली, अगस्त 1 -- IAS Apurva Verma UPSC Success Story : एक आईपीएस अफसर की नौकरी 24 घंटे की होती है। उसे जनता की सेवा के लिए हर वक्त हाजिर रहना पड़ता है। कई बार ऐसे हालात हो जाते हैं जब लगातार 24 घंटे तक घर जाने का मौका भी नहीं मिलता। लेकिन बिहार की बेटी अपूर्वा वर्मा की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो नौकरी के कारण सिविल सेवा का सपना अधूरा छोड़ देते हैं। या फिर कोई सरकारी नौकरी पाने के बाद कंफर्ट जोन में आकर तरक्की के लिए मेहनत करना छोड़ देते हैं। अपूर्वा वर्मा ने दिल्ली पुलिस में एसीपी जैसी चुनौतिपूर्ण नौकरी के साथ साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और अपने छठे व अंतिम प्रयास (2025) में 42वीं रैंक लाकर आईएएस अफसर बनीं। उनकी सफलता से साबित किया है कि कामयाबी केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने से नहीं, बल्कि अनुशासन, सही...