गुरुग्राम, मई 19 -- हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिबाश कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है, जो विकास अरोड़ा की जगह लेंगे। वह आज अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्ष 1999 बैच के आईपीएस अफसर सिबाश कविराज इससे पहले पंचकूला के पुलिस कमिश्नर थे और साथ ही साइबर एवं राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। वहीं, जुलाई 2024 से गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत विकास अरोड़ा को अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) पंचकूला के पद पर नियुक्त किया गया है। अदिति सिंह एसीबी गुरुग्राम की एसपी होंगी। आईपीएस अधिकारी सिबाश कविराज को काफी तेज-तर्रार माना जाता है। उन्हें गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर बनाए जाने से शहर की कानून-व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त होने की उम्मीद की जा रही है। यह भी पढ़े...