नई दिल्ली, फरवरी 26 -- देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों की बात होती है तो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का नाम शीर्ष की सेवाओं में शुमार है। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सम्मान और सेवा का ऐसा पद है जिसमें अधिकारी कानून व्यवस्था संभालते हैं, अपराध रोकते हैं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों युवा आईपीएस बनने का सपना देखते हैं। इस सेवा की ओर आकर्षण का एक बड़ा कारण इसकी मजबूत सैलरी स्ट्रक्चर और सुविधाएं भी हैं। हालांकि इस पद तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन है, लेकिन एक बार चयन हो जाने पर करियर, सम्मान और आर्थिक स्थिरता तीनों साथ मिलते हैं।IPS की शुरुआती सैलरी कितनी होती है आईपीएस अधिकारी की शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है। यह वेतन उस समय मिलता है जब अधिकारी जूनियर स्केल ...