संवाददाता, जून 13 -- बाराबंकी में प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक आईपीएस अधिकारी के पिता से दो करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी जमीन न रुपये कुछ भी वापस नहीं कर रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल ठगी के मामले में दुबई का कनेक्शन भी उजागर हुआ है। आरोपियों में से एक दुबई में है। पीड़ित का आरोप है कि अन्य आरोपी भी दुबई शिफ्ट होना चाहते हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के मयूर विहार कॉलोनी निवासी राधाकान्त शुक्ल का एक बेटा आईपीएस अफसर है।प्लॉट के नाम पर IPS के पिता से 2.27 करोड़ की धोखाधड़ी पीड़ित शुक्ल का आरोप है कि वर्ष 2024 तक उन्होंने करीब दो करोड़ 27 लाख रुपये मयूर विहार कॉलोनी स्थित लगभग 13 हजार 150 वर्गफीट भूमि खरीदने के लिए विभिन्न किस्तों में कॉलोनी निवासी विवेक गुप्ता पुत्र शिव दयाल गुप्ता...