नई दिल्ली, जून 2 -- तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर बॉय रहे अन्नामलाई अब अलग राजनीतिक दल बना सकते हैं। हालांकि, इन अटकलों पर उन्होंने साफतौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह आने वाले 2-3 दिनों में भाजपा छोड़ने तक का फैसला ले सकते हैं। चर्चा का मुद्दा है कि चर्चित पुलिस अधिकारी रहे अन्नामलाई ने आखिर क्यों IPS की नौकरी छोड़ी और राजनीति में आने पर ऐसे राज्य में भाजपा में को चुना, जहां पार्टी का सियासी आधार बेहद सीमित है।सिंघम वाली थी छवि कर्नाटक पुलिस में अन्नामलाई की छवि सिंघम की थी। हालांकि, राजनीति में आने की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने मई 2019 में पुलिस से इस्तीफा दे दिया था। खास बात है कि तब वह बेंगलुरु दक्षिण के उपायुक्त थे। जब उडुपी एसपी के तौर पर उनका तबादला किया गया था, तो क्षेत्र के लोगों न...