नई दिल्ली।, अप्रैल 29 -- IPS Ajay Pal Sharma: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। हालांकि, इससे ठीक पहले बंगाल की सियासत में 'सिंघम' और 'पुष्पा' की एंट्री हो गई है। उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा इस समय बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निशाने पर हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें बतौर प्रयवेक्षक बंगाल में जिम्मेदारी दी है। यह मामला केवल जुबानी जंग तक सीमित नहीं रहा। महुआ मोइत्रा ने उन्हें 'फेयर एंड लवली बबुआ' तक कह दिया। वहीं, उन्हें बंगाल से तुरंत बाहर निकालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहहित याचिका (PIL) दायर की गई है। विवाद की शुरुआत दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से हुई। चुनाव आयोग ने अजय पाल शर्मा को यहां पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। हाल ह...