नई दिल्ली, अगस्त 9 -- IPO News: इस हफ्ते कई कंपनियों का आईपीओ आ रहा है। इन कंपनियों में 5 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। वहीं, 4 एसएमई सेगमेंट की हैं। ग्रे मार्केट में भी इन कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा है। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी का आईपीओ किस दिन खुल रहा है। इन कंपनियों का प्राइस बैंड, जीएमपी आदि कितना है।1- Molbio Diagnostics IPO इस कंपनी के आईपीओ का साइज 939.70 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 0.25 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कुल 739.70 शेयर बेचे जा रहे हैं। आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक ओपन रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 768 रुपये से 807 रुपये तय किया गया है। यह भी पढ़ें- GMP पहुंचा 250 रुपये, 10 अगस्त को खुल जाएगा IPO कंपनी ने 18 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 1452...