नई दिल्ली, अगस्त 28 -- टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयरों ने बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के आईपीओ में लोगों का पैसा पहले ही दिन दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयर शुक्रवार को NSE में 111.33 पर्सेंट के फायदे के साथ 634 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 110.40 पर्सेंट के फायदे के साथ 631.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 300 रुपये था।लिस्टिंग के बाद शेयरों में मुनाफावसूलीबंपर लिस्टिंग के बाद टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) के शेयरों में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर NSE में 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 600 रुपये पर पहुं...