नई दिल्ली, जून 27 -- SBI Mutual Fund IPO News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक और कंपनी का आईपीओ आ रहा है। आईपीओ आने से पहले ही SBI Mutual Fund ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। जिन निवेशकों ने अनलिस्टेड मार्केट में तीन साल पहले एसबीआई म्यूचुअल फंड के शेयर खरीदे होंगे उनका पैसा तीन गुना बढ़ गया है। बता दें, निवेशक की देश की दिग्गज एसेट कंपनी के आईपीओ का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पासपोर्ट, आधार कार्ड, LPG .. एक जुलाई से बदल रहे हैं कई नियमतीन साल पहले 900 रुपये के करीब था शेयरों का दाम SBI Mutual Fund का अनलिस्टेड मार्केट में तीन साल पहले 900 रुपये दाम था। जोकि 2800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इस स्तर पर पहुंचने के बाद कंपनी ने बोनस शेयर देने का ऐलान किया था। तब एसबीआई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को 1 पर शेयर 3 शेयर बोनस के...