नई दिल्ली, मई 8 -- भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल से जुड़ी एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। इस कंपनी का नाम एयरटेल मनी है। भारती एयरटेल की अफ्रीकी इकाई एयरटेल अफ्रीका ने इसकी जानकारी दी। एयरटेल अफ्रीका ने कहा कि वह साल 2026 की दूसरी छमाही में एयरटेल मनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की योजना बना रही है। एयरटेल अफ्रीका के सीईओ सुनील तलदार ने कहा- हाल के वैश्विक घटनाक्रमों के बाद बाजार की परिस्थितियों ने एयरटेल मनी आईपीओ के समय को प्रभावित किया है। हमने अच्छी प्रगति की है और बाजार की स्थिति अनुकूल रहने पर 2026 की दूसरी छमाही में आईपीओ लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्लूमबर्ग ने पिछले महीने बताया था कि एयरटेल मनी के तहत आने वाले मोबाइल मनी कारोबार का 1.5-2 अरब डॉलर का IPO लाने की योजना पर काम हो र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.