नई दिल्ली, जून 23 -- एयरलाइन कंपनी अकासा एयर (Akasa Air IPO) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च होने वाला है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अंकुर गोयल ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन अगले दो से चार साल में अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जो इसके अलग-अलग लक्ष्यों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन का आईपीओ आएगा या नहीं यह कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि यह तय है और सवाल बस ये है कि आईपीओ आएगा कब तक।क्या कहा सीएफओ ने? अंकुर गोयल ने कहा कि आईपीओ की समय-सीमा विभिन्न कारोबारी लक्ष्यों की प्राप्ति पर निर्भर करेगी। इनमें कंपनी की एबिटा के स्तर पर लाभ में आना, कैश फ्लो को मजबूत करना और मुनाफा हासिल करना शामिल है। उन्होंने कहा, ''आइपीओ लाना तय है, यह आएगा या नहीं ये सवाल ही नहीं बनता। सवाल यह बनता है कि यह कब तक आएगा, एयरलाइन सिर...