नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टाटा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर अपने IPO प्राइस से भी नीचे पहुंच गए हैं। टाटा कैपिटल के शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 308.30 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से नीचे जाने के बाद भी सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट्स टाटा कैपिटल पर बुलिश हो गए हैं। ब्रोकरेज हाउस के एक्सपर्ट्स ने टाटा कैपिटल के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों को बाय (Buy) रेटिंग दी है। उनका कहना है, 'क्वॉलिटी फ्रेंचाइची वाजिब वैल्यूशंस पर उपलब्ध है।' पिछले साल अक्टूबर में हुई थी शेयर बाजार में एंट्रीटाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई टाटा कैपिटल (Tata Capital) ने अक्टूबर 2025 में शेयर बाजार में एंट्री की थी। हालांकि, कंपनी अपने शेयरधारकों ...