नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Mahanadi Coalfields Ltd IPO: आईपीओ मार्केट में कोल इंडिया की सब्सिडयरी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की भी एंट्री होने वाली है। इसके लिए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने सक्रियता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए SBI कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस कैपिटल, IIFL कैपिटल सर्विसेज, IDBI कैपिटल मार्केट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा कैपिटल मार्केट्स को मर्चेंट बैंकर के तौर पर नियुक्त किया है। एक सूत्र ने बताया कि इन नियुक्तियों को कुछ दिन पहले मंजूरी दी गई थी और SBI इसमें मुख्य बैंकर है। वैल्यूएशन पर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस आईपीओ का साइज लगभग Rs.10,000 करोड़ हो सकता है। दूसरे सूत्र ने कहा कि यह आईपीओ Rs.8,000-15,000 करोड़ के बीच हो सकता है ...