नई दिल्ली, जुलाई 21 -- एक छोटी कंपनी एल्पाइन टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड के शेयरों की मंगलवार को बाजार में फ्लैट लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 105 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम भी 105 रुपये था। यानी, एल्पाइन टेक्सवर्ल्ड के शेयर अपने आईपीओ प्राइस पर ही बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 14 जुलाई 2026 को खुला था और यह 16 जुलाई तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 126 करोड़ रुपये तक का था। लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए शेयर, 100 रुपये के नीचे पहुंचा दामएल्पाइन टेक्सवर्ल्ड लिमिटेड के शेयर फ्लैट लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में 5 पर्सेंट टूटकर 100 रुपये से नीचे 99.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 381 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। आईपीओ से ...